{"_id":"5d8f9b6f8ebc3e016f0b28f8","slug":"teacher-is-important-for-society-along-with-student-srawasti-news-lko4840832135","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के साथ समाज के लिए भी शिक्षक महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के साथ समाज के लिए भी शिक्षक महत्वपूर्ण
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कालेज के प्राचार्य को सम्मानित करते डुमरियागंज सांसद।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्रधानाचार्य को शनिवार को भाजपा के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। विशिष्ट जनों से जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डुमरियागंज सांसद, श्रावस्ती विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया था। उनके सम्मान में शनिवार को भाजपा की ओर से समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने अंग वस्त्र देकर प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि हमें जीवन के हर कदम पर शिक्षकों की जरूरत है। शिक्षक न केवल छात्रों के लिए बल्कि समाज के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
किसी भी बैठक और सामाजिक गतिविधियों में शिक्षकों की उपस्थिति नैतिकता को बढ़ावा देती है। माता पिता भी शिक्षक हैं। शिक्षक हमें एक अच्छा इंसान बनने में मदद करते है। हमें स्कूलों में उन शिक्षकों की आवश्यकता है, जो देश के भविष्य के बारे में सोचते है।
इस मौके पर पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, विनोद त्रिपाठी सहित कई अन्य भाजपाई व शिक्षक मौजूद रहे। वहीं भिनगा में भी कार्यक्रम आयोजित कर राज्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य परशुराम त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
छात्र करते रहे इंतजार, समय पर नहीं पहुंचे अतिथि
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में भाजपा की ओर से कार्यक्रम दोपहर बारह बजे आयोजित किया गया था। इसके लिए विद्यालय में एक बड़ा मंच भी तैयार कराया गया था। विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं 11:30 बजे से अतिथियों के आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि के सहायक ने बताया गया कि अब वह गिलौला से निकल रहे है, लेकिन एक बजे तक मुख्य अतिथि मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को अवकाश दे दिया। ऐसे में मुख्य अतिथि के देर से आने के कारण सादे समारोह में ही प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया।