फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   teacher brutally beats student with bamboo stick after he accidentally steps on classmate In Shravasti

Shravasti: गलती से साथी को लगा पैर... तो शिक्षक ने छात्र को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा; शरीर पर उभरे निशान

Thu, 25 Sep 2025 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 07:44 PM IST
सार

श्रावस्ती में गलती से साथी को पैर लग गया तो शिक्षक ने छात्र को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा। छात्र के शरीर पर डंडे के निशान उभर आए। उसके पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
teacher brutally beats student with bamboo stick after he accidentally steps on classmate In Shravasti
शिक्षक की पिटाई से छात्र के शरीर पर उभरे निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में गुरुवार को एक अध्यापक ने आठवीं के छात्र को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा। पिटाई से छात्र के शरीर पर जगह-जगह निशान बन गए। छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ कला गांव का है। गांव निवासी मोनू (14) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। मोनू ने बताया कि वह कक्षा में बैठा था। इस दौरान उसका पैर बगल की बेंच पर बैठे छात्र को लग गया। इससे नाराज सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह ने उसे पकड़कर बांस के डंडे से जमकर पीटा। 
विज्ञापन


उसने बताया कि अध्यापक की पिटाई से उसके हाथ, पैर, पीठ पर निशान उभर आए। इससे पहले भी यह अध्यापक कई बार उसे पीट चुके हैं। पिता रामसहारे के साथ छात्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शिक्षा विभाग का मामला है। विभागीय अधिकारियों से निर्देश मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अजय कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed