फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teacher arrested for getting job fake TET caste certificate

Shravasti: फर्जी टीईटी और जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 05:01 PM IST
सार

श्रावस्ती में फर्जी टीईटी और जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर उसे पहले बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
Teacher arrested for getting job fake TET caste certificate
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मल्हीपुर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला से बर्खास्त फर्जी शिक्षक को बृहस्पतिवार गिरफ्तार कर लिया। वह फर्जी टीईटी व जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार जालसाज के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


भिनगा के ग्राम एलहवा के मजरा धोबियन पुरवा निवासी अरुण कुमार पुत्र रामसेवक वर्ष 2010 में सहायक शिक्षक पद पर तैनात हुआ था। अरुण कुमार ने शिक्षक की नौकरी पाने के लिए फर्जी टीईटी व जाति प्रमाण पत्र का सहारा लिया था। बाद में यह प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला में प्रधान शिक्षक बना था। अभिलेखों के सत्यापन में खुलासा होने पर छह दिसंबर को बीएसए अजय कुमार ने इसे बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow University: लविवि में पहली बार बीएससी एग्रीकल्चर की होगी पढ़ाई, स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- 
UP: CBI ने यूपी से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, जापानी नागरिकों को बनाते थे निशाना

जनवरी 2025 में खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा की ओर से अरुण कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसके बाद से जालसाज शिक्षक लापता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। बृहस्पतिवार को मल्हीपुर पुलिस ने जालसाज को मधवापुर पुल से शाहपुर कला जाने वाले कच्चे मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed