{"_id":"68c9c64e41867d44a10e925a","slug":"talk-of-armed-goons-and-drones-villagers-in-panic-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114185-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: असलहाधारी बदमाश व ड्रोन की चर्चा, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: असलहाधारी बदमाश व ड्रोन की चर्चा, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
वीरपुर के जोरडीह में रात को पहरेदारी करते ग्रामीण।
- फोटो : वीरपुर के जोरडीह में रात को पहरेदारी करते ग्रामीण।
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में असलहाधारी बदमाशों का गिरोह आने व ड्रोन के माध्यम से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की चर्चा जोरों पर है। इसके चलते शहर से लेकर गांव तक लोगों में दहशत है। गांवों में लोग लाठी-डंडा लेकर रात में पहरा दे रहे हैं। वहीं, रात के समय गांवों में संदिग्धों को पकड़ने व पीटने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
तराई में ड्रोन व असलहाधारी चोरों के सक्रिय होने की चर्चा से भिनगा शहर, इकौना, कटरा, वीरपुर, जमुनहा, गिरंट बाजार, लक्ष्मण नगर आदि क्षेत्रों में लोग रात में पहरेदारी कर रहे हैं। इस दौरान अफवाहों का बाजार भी गर्म है। शाम होते ही जगह-जगह से चोरों के दिखने और चोरी की घटनाएं होने की भी सूचना मिलने लगती है। दहशत का आलम ये है कि ग्रामीण शाम होते ही किसी भी अजनबी के दिखने पर उन्हें रोककर पूछताछ व मारपीट करने लगते हैं। शनिवार को इकौना बाजार में, रविवार को नवीन मॉडर्न थाना के खरगूपुर में, सोमवार को वीरपुर के तिलकपुर गंजेडीगंज चौराहे पर, कटरा बाजार में और महदेइया गांव में ऐसी ही घटनाएं देखने को मिलीं। जहां, अलग-अलग समय पर चोरी की अफवाहें उड़ीं और ग्रामीणों को दौड़ते-भागते देखा गया, लेकिन मौके से न कोई चोर पकड़ा गया और न ही कहीं चोरी की पुष्टि हुई।
पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शातिर चोरों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है और पुराने डाटा खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी निर्दोष को पकड़ कर पीटने के बजाय पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
मुकेश चंद्र उत्तम, एएसपी