फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Swadeshi Mela strengthening local economy: MLC

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा स्वदेशी मेला : एमएलसी

Thu, 16 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 16 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Mela strengthening local economy: MLC
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा परिसर में 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। सातवें दिन बुधवार को एमएलसी साकेत मिश्रा व जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने मेले में स्टॉल का निरीक्षण किया। शाम को स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


एमएलसी ने कहा कि यहां स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के परिश्रम, कौशल तथा सृजनशीलता को देखा जा सकता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और मुख्यमंत्री के वोकल फॉर लोकल के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करके स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। इससे समाज के हर वर्ग की राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी हो सकेगी। स्वदेशी अपनाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही देश एक वैश्विक आपूर्ति केंद्र के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम स्थानीय गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नंदलाल, एलडीएम जुगल किशोर, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed