फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sunshine after dense fog remained ineffective

Shravasti News: घने कोहरे के बाद निकली धूप रही बेअसर

Fri, 19 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 19 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sunshine after dense fog remained ineffective
 गिलौला कस्बे में अलाव तापते लोग।- संवाद
श्रावस्ती। तराई में छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा से ठंड बढ़ गई है। घना कोहरा भी तराई वासियों के लिए मुसीबत बना है। बुधवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक घने कोहरे की चादर में तराई सिमटी रही। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन हवा के चलते पूरे दिन गलन बरकरार रही।
विज्ञापन


जिले में तीन दिनों से चल रही बर्फीली हवा से तापमान गिर गया है। दोपहर में खिली हल्की धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत प्रदान की, लेकिन गलन पूरे दिन बरकरार रही। बुधवार रात में छाया घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। दृश्यता घटकर मात्र तीन से चार मीटर तक ही रही। ऐसे में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन


मसहाकला के किसान रामबरन वर्मा ने बताया कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन यदि कोहरा नहीं होता है और गलन वाली ठंड पड़ती है, तो सरसों, मटर, चना व मसूर आदि की फसल को नुकसान हो सकता है। संतलिया निवासी किसान विकास मिश्रा ने बताया कि अभी पाला पड़ने से सरसों की फसल को काफी नुकसान होगा। फसल में फूल आ चुके हैं, इससे दानों का भराव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed