फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sujeet wins the marathon

मैराथन में सुजीत ने मारी बाजी

Tue, 17 Nov 2020 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Sujeet wins the marathon
श्रावस्ती। इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के आदिवासी थारु जनजाति बाहुल्य गांव भचकाही स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में दीपावली पर दो दिवसीय खेलकूद व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें थारु समुदाय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मूल आदिवासी जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान हुई मैराथन में सुजीत ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बालकों के 1400 मीटर मैराथन आयोजित की गई। इसमें सुजीत कुमार प्रथम, माता प्रसाद द्वितीय तथा विनोद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भचकाही में 3 से 5 तक प्राथमिक स्तर एवं 6 से 8 तक उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर में आनंद राणा ने प्रथम, संस्कृति राणा ने द्वितीय व आदित्य चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर में अमृत राणा प्रथम, संदीप राणा द्वितीय व धनंजय राणा तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग के वालीबॉल में कटकुइयां कला विजेता तथा नेपाल से भावा नाका उपविजेता घोषित हुआ। कबड्डी बालिका में मोतीपुर कला प्रथम व भचकाही द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग कबड्डी में पूर्वी भचकाही प्रथम व पश्चिमी भचकाही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं की खोखो प्रतियोगिता में मोतीपुर कला प्रथम व रानियापुर द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग खो खो में कटकुइया प्रथम व भचकाही द्वितीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मसहा कलां प्रथम व ढाढुपुरवा द्वितीय तथा रानियापुर तीसरा एवं भचकाही ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को मुख्य अतिथि मूल आदिवासी जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का संचालन कर्मवीर राणा ने किया। मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी ईश्वरदीन चौधरी, राम गोपाल, राकेश कुमार राणा, होमराज थापा नेपाली ने संभाली। मौके पर अयोध्या प्रसाद राणा, विश्व पाल राणा सहित काफी संख्या में थारु समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed