फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Student missing from madrasa, father files police complaint

Shravasti News: मदरसे से छात्र लापता, पिता ने दी थाने में तहरीर

Sat, 30 May 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Student missing from madrasa, father files police complaint
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र के चौगोई निवासी 18 वर्षीय छात्र सुहेल 21 मई को मदरसे से लापता हो गया। वह तुलसीपुर के अडराई गांव स्थित मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया में पढ़ता था। सुहेल के पिता जमील अली मुंबई में मजदूरी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसा संचालक अब्दुल कादिर ने उन्हें बेटे के लापता होने की सूचना नहीं दी। जमील अली को कुछ दिनों बाद गांव के लोगों से यह जानकारी मिली। उन्होंने मदरसा संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। परेशान होकर जमील अली मुंबई से अपने गांव चौगोई पहुंचे। 28 मई को उन्होंने सोनवा थाने में बेटे की तलाश के लिए तहरीर दी। सोनवा थाना प्रभारी बिसुनदेव पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम छात्र सुहेल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed