फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strictly prohibit child labor

विशेष किशोर पुलिस इकाई की हुई मासिक बैठक

Wed, 02 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Strictly prohibit child labor
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में बुधवार को विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एएसपी ने की। इसमें बाल अपराध व बाल श्रम को रोकने के लिए शुरू हुए नो चाइल्ड लेबर अभियान के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहा कि जिले में 30 सितंबर तक नो चाइल्ड लेबर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यह ख्याल रखा जाए कि कहीं कोई भी किशोर या कम उम्र के बच्चे बालश्रम करते न मिलें। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को बाल श्रम को रोकने व बाल अपचारी की देखरेख तथा सुरक्षा एवं संरक्षा आदि के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी, यूनिसेफ, बाल संरक्षण इकाई, एएचटीयू आदि को मिलाकर टीम बनाई जाएगी। यह टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर होटल, ढाबा, बस स्टैंड आदि पर जाकर जांच करेगी। इस दौरान जो भी बाल श्रम कराता हुआ पाया जाएगा, उस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी चमन सिंह, बालश्रम अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा व यूनिसेफ की रिजवाना परवीन द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल श्रम को रोकना व पास्को एक्ट के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना केके यादव, प्रभारी एएचटीयू, यूनिसेफ, बाल संरक्षण इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी थानों में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed