फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strictly follow lockdown to avoid corona

कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से करें पालन

Fri, 10 Apr 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Strictly follow lockdown to avoid corona
श्रावस्ती। जिले में कोई भी गरीब भूखा न रहने पाए। इसका संबंधित अधिकारी पूरा ख्याल रखें। क्योंकि वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी की चपेट में है। इस बीमारी का आज तक कोई उपचार नहीं मिल पाया है। केवल सोशल डिस्टेंसिंग अपना कर स्वयं और अपने परिवार को इस बीमारी से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। इसके अलावा बहुत जरूरी होने पर यदि कोई भी जनमानस घर से एक भी कदम बाहर निकलते हैं तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें। जिससे स्वयं स्वस्थ रहकर परिवार को भी स्वस्थ रख सकें।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने जिलेवासियों से जारी अपील में कही। उन्होंने कहा कि जन जन के जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए वह लॉकडाउन का पालन अवश्य करें। घर के बाहर कदापि न निकलें। खुद सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें। इससे निश्चित ही इस बीमारी से बचाव के लिए सुरक्षा मिलेगी और स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी होगी। जिलेवासियों को रोजमर्रा के सामग्रियों की पूर्ति के लिए जिले में रोस्टर के हिसाब से चयनित जनरल स्टोर की दुकानें खोली जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही 14 जनरल स्टोर की दुकानें ऐसी संचालित है जो 26 लोगों के माध्यम से घर घर सामग्रियों की सप्लाई दे रहे है। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र भिनगा और इकौना में 150 ठेला व हाथ गाड़ी से फलों एवं सब्जियों की सप्लाई कराई जा रही है। साथ ही दुग्ध विभाग द्वारा 13 दुग्ध वाहनों के माध्यम से दूध की भी सप्लाई की जा रही है। जिले का कोई भी पात्र गरीब भूखा न रहने पाए। इसके लिए सरकार के आदेश पर श्रम विभाग में पंजीकृत अंत्योदय, मनरेगा एवं घुमंतु प्रकृति के 60789 लोगों को नि:शुल्क खाद्यान मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 3175 ऐसे व्यक्ति जिनके पास भरण पोषण की कोई सुविधा नहीं थी। उनको डीबीटी के माध्यम से 1000 रुपया प्रति श्रमिक के हिसाब से उनके खाते में भेजी गयी है। तीनों तहसीलों में संचालित सामुदायिक भोजनालय के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। जिले में खाद्यान से संबंधित 31 शिकायतें प्राप्त हुयी थी। जिनमें से 28 शिकायतों का निस्तारण तत्काल करा दिया गया है और अवशेष 03 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed