{"_id":"5ff34c408ebc3e3f61126f79","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-beg-children-srawasti-news-lko558162514","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से मंगवाई भीख तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से मंगवाई भीख तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
बाल भीक्षावृत्ति रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते पुलिस कर्मी
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बच्चों से भिक्षा मंगवाने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे। पहले चरण में उनके अभिभावकों व पाल्यों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला पुलिस की ओर से सोमवार से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस महानिदेशक व अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने प्रदेश में बाल भिक्षाटन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है। जिसके अनुपालन में 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के निर्देशन में प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक प्रदीप कुमार ने गिलौला चौराहा, गिलौला बसअड्डा, गिलौला बाजार सहित क्षेत्र के ग्राम लालपुर प्रहलादा में चौपाल लगाई गई। जहां लोगों से बाल भिक्षावृत्ति रोकने की अपील की गई।
वहीं अभियान के दौरान लक्ष्मणनगर में तीन बालक भिक्षाटन करते मिले। जिन्हें विधिक प्रक्रिया पूरी कर चाइल्डलाइन के सहयोग से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस बारे में एएसपी ने बताया कि तीन से चौदह वर्ष तक बालक व बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने व उनके स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। ऐसे में माता पिता को चाहिए कि वह पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र व 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भेजें। यदि बाल भिक्षाटन करते पकड़ा गया तो बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ ही उनके अभिभावकों पर भी विधिक कार्रवाई की जा सकती है।