फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Static magistrates will be posted in pagodas on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Static magistrates will be posted in pagodas on Mahashivratri
श्रावस्ती। जिले में एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शिवालयों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। जो सुबह चार बजे से संबंधित शिवालयों पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया है कि इस वर्ष एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। किदवंतियों के अनुसार यह पर्व भगवान शिव के विवाह के उपलक्ष्य में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न स्थलों, मंदिरों पर हिंदू श्रद्धालुओं तथा कांवरियों द्वारा विभिन्न नदियों व सरोवरों से पवित्र जल लेकर शिव मंदिरों एवं शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान कुछ शिव मंदिरों पर मेले भी लगते हैं। जहां भीड़ होने के कारण मेले जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

जलाभिषेक व मेले को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेस की तैनाती किया जाना आवश्यक है। ऐसे में सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मेले में सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत 30 अधिकारियों की तैनाती मजिस्ट्रेट के रूप में की गई है। जो एक मार्च को अपने-अपने तैनाती स्थल पर सुबह 04 बजे से मेला समाप्ति तक उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि शिव मंदिरों में जलाभिषेक स्थल व मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417538, पुलिस अधीक्षक के 9454400311, अपर जिला मजिस्ट्रेट के 9454417609 एवं संबधित उप जिला मजिस्ट्रेट भिनगा के मोबाइल नंबर 9454416088, इकौना के मोबाइल नंबर 9454416089 एवं उप जिला मजिस्ट्रेट जमुनहा के मोबाइल नंबर 9454418926 पर तत्काल अवगत कराएंगे। इसके साथ ही पूरे मेला अवधि में शांति व्यवस्था के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट भिनगा, इकौना व जमुनहा अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed