{"_id":"60280c6a8ebc3ee90162c1d7","slug":"sp-inspects-ekona-and-gilloula-police-stations-srawasti-news-lko5646453135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने इकौना व गिलौला थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने इकौना व गिलौला थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना व गिलौला थाने का शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन दोनों ही थानों में सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वहीं एएसपी ने सोनवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां अपराध समीक्षा भी की।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य शनिवार को इकौना पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर, माल, बैरक, मेस आदि की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर जहां दीवारों पर जाले लगे मिले। वहीं कई जगह सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारी को खामियां दुरुस्त करने व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय में जाकर वहां रखे अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान उनके रखरखाव व उनमें पाई गई कमियों को सुधार के लिए निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर जाकर प्राप्त शिकायतों व उसके निस्तारण की समीक्षा की। तत्पश्चात एसपी ने गिलौला थाने पहुंच कर वहां सफाई व्यवस्था व अभिलेख की जांच, शिकायतों के निस्तारण की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। यहां भी उनके द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने सोनवा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा भी किया। समीक्षा के दौरान 23 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए उसे 10 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान थाने पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।