फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP expressed displeasure over pending pending deliberations

विवेचनाएं लंबित मिलने पर एसपी ने जताई नाराजगी

Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP expressed displeasure over pending pending deliberations
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का शुक्रवार को एसपी ने निरीक्षण कर अपराध समीक्षा की। इस दौरान थाने में कई मुकदमों की विवेचना व माल मुकदमाती का निपटारा लंबित मिला। वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को जल्द से जल्द विवेचना निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाने का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने विवेचकों के साथ बैठक कर मुकदमों की समीक्षा की। विवेचनाएं लंबित मिलने पर नाराजगी जताते हुए उसका जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। थाना स्तर पर वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से तत्काल निपटारा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह सहित सभी विवेचकों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी कोरोना महामारी से बचाव के नियमों का पालन करें। जब भी क्षेत्र में निकले तो लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय सहित वहां रखे रजिस्टरों की जांच भी की। शस्त्रों व रजिस्टरों के रखरखाव व परिसर की साफ सफाई के लिए भी प्रभारी निरीक्षक को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed