फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Smile train will bring smile on children's faces today

स्माइल ट्रेन आज बच्चों के चेहरे पर लाएगी मुस्कान

Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Smile train will bring smile on children's faces today
श्रावस्ती। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्म से कटे होंठ एवं तालू वाले बच्चों के निशुल्क उपचार के लिए 10 फरवरी को संयुक्त जिला चिकित्सालय में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया है। स्माइल ट्रेन संस्था की ओर से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे से होगा। शिविर में चिह्नित बच्चों को आपरेशन के लिए संस्था की बस से लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. संत कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना तथा गरीब बच्चों व उनके परिवारीजनों के चेहरों पर नई मुस्कान देना है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन बच्चों को आपरेशन के लिए लखनऊ ले जाया जाएगा, उनके आने-जाने, रहने व खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

कटे होंठ वाले बच्चों का आपरेशन होने के समय उनकी उम्र कम से कम 3 से 6 महीने व वजन पांच किलो होना चाहिए। तालू की समस्या वाले बच्चों की उम्र 9 से 12 महीने व वजन पांच किलोग्राम होना चाहिए। कार्यक्रम के डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोबाइल हेल्थ टीम की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। डीईआईसी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों में जन्मजात बीमारियों का भी निशुल्क इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed