{"_id":"61fd641a89a77455a32d57f6","slug":"six-people-will-be-able-to-get-vaccine-from-one-mobile-number-srawasti-news-lko6163979190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मोबाइल नंबर से छह लोग लगवा सकेंगे टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मोबाइल नंबर से छह लोग लगवा सकेंगे टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग अब एक मोबाइल नंबर पर छह लोग कोविड टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। शुक्रवार इस नई व्यवस्था के बारे में सीएमओ ने आम लोगों को जानकारी दी।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि पहले एक मोबाइल पर एक व्यक्ति ही टीका लगवा सकता था। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता था कि संयुक्त परिवार में एक ही मोबाइल से आठ से दस लोगों का परिवार निभर्र रहता है। इसलिए संयुक्त परिवार वाले लोगों को समस्या आ रही थी। इस समस्या को देखते हुए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। अब एक मोबाइल नंबर पर एक परिवार के छह लोग टीका लगवा सकते हैं। यह व्यवस्था कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है। आमजन से अपील है कि कोविड का टीका अवश्य लगवा लें। गर्भवती और धात्री महिलाओं को अथवा माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने से कोई नुकसान नहीं है। ऐसे लोग भी कोरोना का टीका लगवाएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी करें।
सीएमओ ने कहा कि टीके की सभी डोज लगने के बाद भी सतर्क न रहने पर कोविड हो सकता है। ऐसे में अगर टीका लगवा लिया है तब भी मास्क का इस्तेमाल करें, भीड़भाड़ में न जाएं और हाथों की स्वच्छता के नियम का पालन करें। समय-समय पर 40 सेकेंड के लिए साबुन, पानी या सैनिटाइजर से हाथों को स्वच्छ करते रहें। उन्होंने बताया कि यह देखा जा रहा है कि टीका लगवाने वाले लोग कोविड के हल्के लक्षणों से ग्रसित हो रहे हैं और बिना अस्पताल गये घर पर ही स्वस्थ हो जा रहे हैं। ऐसे लोगों में जटिलताएं नहीं बढ़ती हैं। इसलिए 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण आवश्यक है। प्रशासन के निर्देश पर वह स्कूल व कॉलेज सिर्फ टीकाकरण के लिए खोले जा रहें हैं। जिनमें 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इन स्कूल-कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों को सूचना देकर बुलाएं और कोविड का टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
14,67,820 डोज दी गई
एसीएमओ व कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14,67,820 डोज कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 8,71,785 लोगों को पहली और 5,88,042 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा 7,993 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
किस आयु वर्ग का कितना हुआ टीकाकरण
15-18 साल -- 77,356 टीका
18-45 साल -- 8,37,936 टीका
45-60 साल -- 3,68,844 टीका
60 से अधिक -- 1,83,644 टीका