{"_id":"68a23104429f89b10305a3d3","slug":"shri-krishnas-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113403-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Mon, 18 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर सजी झांकी। -स्रोत : पुलिस विभाग
श्रावस्ती। तराई में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। शनिवार को सभी मंदिरों, थानों व एसएसबी मुख्यालय पर धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात 12 बजे कन्हैया का जन्म होते ही तराई आतिशबाजी व गोलों की आवाज से गूंज उठी। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन हुआ। एसपी घनश्याम चौरसिया ने वसुदेव बनकर श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को सूप में रखकर यमुना पार कराकर नंद बाब के घर पहुंचाया। इस दौरान अयोध्या धाम से आए प्रवाचक संत सर्वेश मराराज ने विधिविधान से पूजन-अर्चन करवाया और भगवान के जन्म की कथा सुनाई।
भिनगा के व्यास भवन में रासलीला का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हनुमानगढ़ी मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ। नई बाजार में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण का दरबार सजा रहा। इसी तरह गिलौला, इकौना, सिरसिया, मल्हीपुर, वीरपुर व गिरंट आदि क्षेत्रों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली।
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय पर सजी झांकी
एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने भजन-कीर्तन किया। साथ ही डोल सजाकर भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी सहित सहित अन्य मौजूद रहे।