फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shrawasti

गौतम नारि श्राप बस उपल देह धरि धीर...

Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
shrawasti
श्रावस्ती के इकौना में आयोजित रामलीला में अहिल्या उद्घार का मंचन करते कलाकार - फोटो : SRAWASTI
इकौना(श्रावस्ती)। कटरा बाजार में पांच दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को रामलीला में रामजन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार की कथा का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कथा मंचन के दौरान अयोध्या नरेश राजा दशरथ को चार पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की प्राप्ति होती है। धीरे -धीरे चारों बालक बड़े होकर गुरु विश्वामित्र के सानिध्य में शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर अपने आश्रम पहुंचकर यज्ञ करते हैं। इधर, ताड़का वध की खबर जब उसके पुत्र सुबाहु व मारीच को मिलती है तो दोनों यज्ञ भंग करने पहुंचते हैं। श्रीराम सुबाहु का भी वध करते हैं और अपने तीर से मारीच को आश्रम से दूर पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

इसके उपरांत जनकपुर से सीता स्वयंवर का निमंत्रण आता है। श्रीराम व लक्ष्मण जनकपुर देखने की जिद करते हैं। विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को अपने साथ लेकर जनकपुर के लिए निकलते हैं। जनकपुर जाने के दौरान रास्ते में एक शिला दिखाई देती है। तब गुरु विश्वामित्र बताते हैं कि गौतम नारि श्राप बस उपल देह धरि धीर... चरन कमल रज चाहति कृपा करहु रघुवीर। मुनि विश्वामित्र का आदेश पाकर भगवान राम अपने पैर के अंगूठे से शिला को स्पर्श कर अहिल्या का उद्धार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिला एक सुंदर स्त्री बन जाती हैं। अहिल्या उद्धार होते ही पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। इस दौरान महंत बाबा जवाहिर दास, छांगुर, सुरेश कुमार जायसवाल, अमिरका प्रसाद जायसवाल, राज कुमार यादव, पिंटू यादव, पृथ्वी नाथ गुप्ता, राम कुमार मिश्र, महेंद्र मिश्र, अमरजीत सिंह राणा, रिंकू गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, किशन यादव, राधे यादव, राजेश गुप्ता, रामबरन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed