फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti tops in Chief Minister's Youth Entrepreneur Development Campaign Scheme

Shravasti News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में श्रावस्ती अव्वल

Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shravasti tops in Chief Minister's Youth Entrepreneur Development Campaign Scheme
 कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते जनप्रतिनि​धि व अ​धि
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में श्रावस्ती को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। गोंडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां जिले की तरफ से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोंडा स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिले के लाभार्थी को तीन लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोंडा में कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाए गये थे। इसमें जिले के ओडीओपी के तहत गेहूं के डंठल से बनीं कलाकृतियों के स्टाॅल, पंचायती राज विभाग द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीमावर्ती ग्रामों के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी स्टाॅल, आकांक्षी ब्लॉक जमुनहा व जिले की सभी शासकीय भूमि पर चिह्नांकन के लिए लगाए गए शिलापट्ट संबंधी स्टॉल का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। लाइव प्रसारण के दौरान एनआईसी में जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, सीडीओ अनुभव सिंह, एसपी घनश्याम चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. एमएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed