फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: फाइनल में सोमबीर पहलवान का रहा कब्जा

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
shravasti
गिलौला (श्रावस्ती)। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खेल मैदान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 कुश्ती के मुकाबले हुए। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में दिल्ली के चंदगीराम अखाड़ा से आए पहलवान ने बाजी मारी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दंगल के दूसरे दिन पहली कुश्ती राजस्थान से आए शैलेश पहलवान व वाराणसी के मोनू पहलवान के बीच हुई। जिसमें मोनू पहलवान विजयी रहे। दूसरी कुश्ती राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान व गाजीपुर के अमित के बीच हुई। जिसमें अमित पहलवान ने बाजी मारी। इसी क्रम में राजस्थान के रजत गजब पहलवान व अयोध्या के सुदामा पहलवान के बीच हुई कुश्ती में सुदामा पहलवान विजयी रहे। वहीं अयोध्या के गौरी शंकर व वाराणसी के रविंद्र के बीच हुई कुश्ती बराबर पर छूटी। हरियाणा के मोनू पालन व सहारनपुर के गूंगा पहलवान के बीच हुई कुश्ती में गूंगा पहलवान विजयी रहे। राजस्थान के बख्तावर सिंह व काठमांडू नेपाल के शंकर थापा के बीच हुए मुकाबले में शंकर थापा विजयी रहे। आगरा के भीम पहलवान से पयागपुर के दिग्विजय ने लोहा लिया। जिसमें दिग्विजय पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन

सेमीफाइनल कुश्ती हिमाचल सराय अशोक पहाड़ी पहलवान व पंजाब के बग्गा पहलवान के बीच हुई। जिसमें अशोक पहाड़ी विजयी रहे। दूसरा सेमीफाइनल पंजाब के अमृतसर से आए ओमकार पहलवान और दिल्ली के सोमबीर पहलवान के बीच हुई। जिसमें सोमबीर ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला अशोक पहाड़ी व सोमबीर के बीच कराया गया। जिसमें सोमबीर पहलवान का दबदबा रहा। आयोजक समिति के पदाधिकारी उत्तम त्रिपाठी पहलवान व सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्र उर्फ मुन्ना भैया ने चांदी की गदा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed