फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: फेज एक में केवल तीन पंचायतों में पहुंचा पानी

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। हर घर पेयजल योजना के तहत फेज 2 जिले में लागू हो गया है। जिसमें 201 पंचायतों को शामिल किया गया है। जबकि 159 पंचायतों को पहले ही फेज 1 में शामिल किया जा चुका है। अभी तक फेज 1 के केवल तीन गांव पंचायतों में ही टोटी तक पानी पहुंचा है। सोमवार को डीएम ने परियोजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पेयजल पहुंचाना है। यह परियोजना 2024 तक जमीन पर दिखाने की जद्दोजहद चल रही है। जिले में अभी तक फेज 1 में चयनित 159 गांव पंचायतों में पाइप पेयजल योजना गति नहीं पकड़ पायी है। इसके बावजूद फेज 2 को प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

फेज 2 का काम करने के लिए जीए इंफ्रा कंपनी का चयन किया गया है। जिसे 201 ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचाने का काम सौंपा गया है। कंपनी अभी पंचायतों में सर्वे का काम कर रही है। सर्वे के बाद जमीन को लेकर पंचायतों से अनुबंध होगा। इसके बाद जाकर कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि फेज 1 का काम लार्सन एंड टूब्रो को सौंपा गया है। इस फेज में 159 ग्राम पंचायतें चयनित की गईं थीं। लेकिन 124 ग्राम पंचायतों में ही ओवर हेड टैंक बनाया जाना है। अभी तक केवल 118 पंचायतों से जमीन के लिए कंपनी का अनुबंध हो पाया है। इसमें से भी मात्र 65 पंचायतों में काम प्रारंभ हुआ है। पहले फेज में जौगढ़, लेगडी गूलर व हुसैनपुर खुरहुरी में गांव तक पानी पहुंच पाया है।

डीएम नेहा प्रकाश ने सोमवार कलेक्ट्रेट में परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने फेज 2 के अंतर्गत चयनित 201 ग्राम पंचायतों में से कम से कम 22 पंचायतों का प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही दिसंबर माह में कम से कम 70 पंचायतों का स्टीमेट तैयार करने को कहा है। समीक्षा बैठक में पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम एसएम असजद, कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो के परियोजना प्रबंधक सहित सहायक अभियंता, अवर अभियंता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed