{"_id":"639a0fecd97f016ea651f855","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6618666113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 11 हजार से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंची धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 11 हजार से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंची धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत एक लाख 36 हजार बच्चों में से एक लाख 28 हजार के अभिभावकों के खातों में ड्रेस आदि के लिए धनराशि पहुंची है। करीब आठ हजार छात्रों की धनराशि पेंडिंग है। इसकी वजह खातों में अशुद्धियां बताई जा रहीं हैं। वहीं 3600 छात्र विगत शैक्षणिक सत्र के हैं। जिनके अभिभावकों के खातों में किन्हीं कारणों से धनराशि नहीं पहुंची।
यूनीफॉर्म खरीदारी में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उसकी धनराशि अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। अभिभावकों के खाते का ब्योरा ऑनलाइन फीडन किया गया। वर्तमान सत्र में एक लाख 36 हजार पंजीकृत छात्रो के सापेक्ष एक लाख 28 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंची है।
करीब आठ हजार खातों में धनराशि नहीं पहुंची। जिसके चलते अभिभावक अपने बच्चों के लिए ड्रेस नहीं बनवा पाए। इसके लिए कुछ हद तक अभिभावक स्वयं जिम्मेदार हैं। कफी समय से लेन-देन न होने से उनका खाता बंद है। कुछ का आधार से लिंक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विगत शैक्षणिक सत्र में भी यही समस्या देखने को मिली। करीब 3600 बच्चों की ड्रेस की धनराशि अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते ये बच्चे बिना ड्रेस के विद्यालय आ रहे हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह की मानें तो जिन खातों में पैसा नहीं पहुंचा है उनके अभिभावकों का आधार व बैंक की ओर से उपलब्ध फॉर्मेट भरकर जमा कराया जा चुका है। इसके लिए एलडीएम के साथ कई बार बैठक भी हुई। अभी पेंडिंग खाते अपडेट नहीं हुए हैं। इसलिए कुछ समस्या डीबीटी में आ रही है।