{"_id":"6398bbcae5860b1f570ec666","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6617030114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिक्षक की मौत की हो निष्पक्षता से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिक्षक की मौत की हो निष्पक्षता से जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कंपोजिट विद्यालय मनोहरापुर में तैनात सहायक अध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिनका शव शनिवार शाम भकला नदी से पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था। इस मामले को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एसपी कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक भिनगा को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षकों ने प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि मृतक शिक्षक अनिल कुमार यादव का शव नदी में जांघिए में बरामद होना संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की ताकि रहस्यमयी ढंग से हुई शिक्षक की मृत्यु की गुत्थी सुलझाई जा सके।
संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि इस घटना से शिक्षक समुदाय दहशत में है। ज्यादातर शिक्षक व शिक्षिकाएं गैर जिलों से आकर यहां नौकरी कर रहे हैं। शिक्षक की मौत की गुत्थी सुलझाई जाए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता संदीप कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षकों को इस विषम घड़ी में धैर्य व संयम से कार्य लेना चाहिए। शिक्षकों के साथ संगठन हरपल खड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे मामलों में गंभीरता से जांच करनी चाहिए। अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद यादव, संतोष सोनी, रमेश पांडे सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।