{"_id":"62c48e7ec1c62644c951f74e","slug":"shravasti-srawasti-news-lko638301548","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घुरवा भरथाकला निवासी रक्षाराम ने अपनी पुत्री संजू उर्फ शामकला देवी (24) का विवाह छह वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी बाउर उर्फ मुरारी के साथ किया था। जिसकी सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना ग्रामीणों द्वारा मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता रक्षाराम ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मृतका के पिता का आरोप है कि बाउर द्वारा 50 हजार रुपये दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसकी पुत्री संजू को मारा पीटा जाता था। 29 जून को पीड़ित ने सोनवा के नासिरगंज पुलिस चौकी पर तहरीर देकर इसकी शिकायत की थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि सोमवार देर शाम उसकी पुत्री की पति बाउर, सास लक्ष्मी व देवर कमलेश द्वारा दहेज के लालच में मारपीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने पति, सास व देवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।