फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बहू को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करें सास

Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। परिवार नियोजन के संसाधनों की कमी नहीं है। फिर भी जानकारी के अभाव में व इसको लेकर व्याप्त भ्रांतियों के कारण तमाम परिवार इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। जिसका असर जनसंख्या पर पड़ रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। ऐसे में एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह गांव-गांव घर जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। ताकि सीमित परिवार स्वस्थ व खुशहाल परिवार की परिकल्पना को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को सिरसिया क्षेत्र के स्वास्थ्य उप केंद्र जोखवा में आयोजित सास, बहू और बेटा सम्मेलन के दौरान सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहाकि आज भी पुरुष वर्ग नसबंदी कराने से डरता है। जबकि इसमें डरने जैसी कोई बात नहीं है। न ही इसका शरीर पर कोई प्रभाव पड़ता है। आशा कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह नव विवाहिताओं को अनचाहे गर्भ से बचने, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने तथा परिवार नियोजन के रूप में खाने वाली गोलियां आदि का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

एएनएम प्रेमलता पांडे ने एक वर्ष के मध्य दांपत्य बंधन में बंधे चिह्नित नवदंपती को परिवार नियोजन की जानकारी दी। साथ ही उन्हें उपहार किट भी प्रदान की। आशा कार्यकर्ता एएनएम को परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वहीं गिलौला के ददौली में भी सास बहू व बेटा सम्मेलन हुआ। जिसमें एएनएम पुष्पा देवी ने मौजूद महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed