{"_id":"62c327f77269297ee52875da","slug":"shravasti-srawasti-news-lko638144091","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगा वन महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगा वन महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। वन महोत्सव का आगाज मंगलवार से होगा। इसके तहत जिले में 63 लाख 47 हजार 733 पौधे लगाए जाएंगे। सोमवार को आयुक्त, देवीपाटन मंडल ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में मौलश्री व अशोक के पौधे भी रोपे।
तैयारियों की समीक्षा के दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल को बताया कि वन महोत्सव के तहत 5, 6, 7 जुलाई व 15 अगस्त को जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिले में ही 34 पौधशालाओं में 8622893 पौधे तैयार किए गये है। इसमें मुख्य रूप से सागौन, आम, अमरूद, आंवला, करौंदा, इमली, सहजन, कदंब, चिलबिल, बालमखीरा, पीपल, पाकड़, बरगद, जामुन, अर्जुन, इमली आदि शामिल हैं। इस दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि शासन ने पौधरोपण कार्यक्रम के लिए सांसद रामशिरोमणि वर्मा को नामित किया है। वही कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
इस दौरान डीएफओ एपी यादव ने बताया कि जिले को मिला पौधरोपण का लक्ष्य जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व स्कूली बच्चों को साथ लेकर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, आरपी चौधरी, सौरभ शुक्ला, रोहित, आशुतोष आदि मौजूद रहे।