फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

2.41 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास

Tue, 21 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti
2.41 लाख लोगों ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुटे लोग
- जिलेभर में हुए कार्यक्रम, कस्बों से लेकर गांवों तक धूम
फोटो- 01 से 06 तक
श्रावस्ती। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में मंगलवार को दो लाख, 42 हजार, 181 लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भिनगा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस दौरान आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरभ बाबू नोडल अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर जिले के सभी गांवों व कार्यालयों में योगाभ्यास किया गया।
स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड से किया जिसका लाइव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्राचीन काल से ही योग भारतवर्ष की संस्कृति व सभ्यता का हिस्सा रहा है जिसे हम लोग भूल चुके थे। अगर आम लोग योग को अपना लें तो दवाओं का खर्च बचाया जा सकता है। इसके लिए जन-जन को योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। यदि हम सब प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करें तो निश्चित ही स्वस्थ रहेंगे। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। नियमित योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि योग प्रतिदिन करना चाहिए जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलता है। जिला चिकित्सालय स्थित योग वेलनेस सेंटर में योग प्रशिक्षक अरुण कुमार ने योगाभ्यास कराया। साथ ही लोगों को प्रतिदिन योग करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। योगाभ्यास कार्यक्रम सभी ब्लॉक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, नगर निकायों, पंचायत भवनों व परिषदीय विद्यालयों में हुआ। इस मौके पर दो लाख 42 हजार 181 लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में भी लगा योग शिविर
पुलिस लाइन में एसपी अरविंद कुमार मौर्या के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इस दौरान एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 62वीं बटालियन भिनगा में भी योगाभ्यास हुआ। इस मौके पर निरीक्षक रघुनाथ शर्मा ने लोगों को योग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक हेमराज, करुणा सिंधु चौहान, राकेश कुमार, अवधेश कुमार, राजकुमार महतो आदि मौजूद रहे। वहीं, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित जन शिक्षण संस्थान, भिनगा में भी योग कार्यक्रम हुआ। जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना में प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे ने छात्रों को योग सिखाया। इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडे मौजूद रहे। कटरा में पुरातत्व विभाग की ओर से बौद्ध तपोस्थली में योग शिविर का आयोजन किया गया। मदरसा अनवारुल उलुम में आयोजित योगाभ्यास में मदरसे के मौलानाओं के साथ ही छात्रों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में भी जुटे कर्मचारी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने की। शिविर में न्यायिक अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed