{"_id":"62aa1faed323280b2408fa4c","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6353573163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच शिक्षा ग्रहण करने आएंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच शिक्षा ग्रहण करने आएंगे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नवीन शिक्षा सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। जबकि परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं अब तक विद्यालय नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में आज अव्यवस्थाओं के बीच नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर होंगे। जहां न तो सफाई व्यवस्था है और न ही प्रसाधन व स्वच्छ पेयजल हैं।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का नवीन शिक्षा सत्र आज बृहस्पतिवार से प्रारंभ होगा। इसके लिए सरकार व शासन सहित जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिया जा चुके हैं। जिससे विद्यालय आने वाले नौनिहाल को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
परिषदीय विद्यालयों में तैनात ज्यादातर शिक्षक व शिक्षिकाएं गैर जिलों की हैं। जो अभी अपने घरों से वापस नहीं लौटे। वहीं जो शिक्षक जिले के मूल निवासी हैं। उनमें से भी अधिकांश शिक्षक व शिक्षिकाएं खुद अथवा परिवार के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश पर या तो जिले से बाहर हैं या रिश्तेदारी में गए हैं। जिनकी अभी वापसी नहीं हुई है। ऐसे में विद्यालय सहित परिसर में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जिसे दुरुस्त कराए बगैर आज से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय कलकलवा में बना शौचालय बदहाल है। इसकी सीट टूटी हुई है। वहीं टंकी का पाइप भी अलग है। पास लगे हैंडपंप के बगल में गंदगी का अंबार है। जिसे साफ कराने की जरूरत किसी ने महसूस नहीं की।
जमुनहा का प्राथमिक विद्यालय खावाकला भी बदहाल है। यहां न सिर्फ गंदगी का अंबार लगा है। बल्कि विद्यालय में लगा हैंडपंप भी खराब है। इतना ही नहीं विद्यालय की दीवार पर अराजक तत्वों द्वारा अश्लील शब्द लिखे गए हैं। इतना ही नहीं विद्यालय के कक्षा कक्षों का दरवाजा भी खुला पड़ा है।