फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

संयुक्त जिला चिकित्सालय व वृद्धाश्रम का निरीक्षण, पौधरोपण के लिए किया प्रेरित

Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुधारने व परिसर में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वृद्धा आश्रम पहुंच कर वृद्धों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने जच्चा-बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमएस डॉ. जेता सिंह को निर्देश दिया की अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोविड-19 नियमों का पालन अवश्य कराएं। गर्भवती महिलाओं को खानपान, दवा इलाज व टीकाकरण आदि में विशेष ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं उन्हें समय से मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत समय से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर आईजीआरएस की समीक्षा कर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित भिनगा के वृद्धाश्रम में पहुंचकर वरिष्ठजनों का हाल जाना और माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम रोहित यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह व महिला थाना प्रभारी सहित वृद्ध जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed