{"_id":"62aa1ef4c1654c4a8f175a7b","slug":"shravasti-srawasti-news-lko635356876","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ माह ने किया निराश अब आषाढ़ से बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ माह ने किया निराश अब आषाढ़ से बारिश की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तराई में ज्येष्ठ का पूरा महीना सूखा ही बीता। सिर्फ एक दिन हुई बरसात ने सभी को निराश किया। इसके चलते लोग पूरे माह जेठ की तपन, उमस भरी गर्मी व लू के थपेड़ों से जूझते बेहाल दिखे। ज्येष्ठ में बादलों के दगा देने से मायूस हुए लोग अब आषाढ़ से उम्मीद लगा रहे हैं। बरसात न होने के कारण सिरसिया क्षेत्र में अधिकांश किसान न तो खेत तैयार कर पा रहे हैं और न ही धान की नर्सरी ही हाल सके हैं। इससे उनके चेहरों पर मायूसी व्याप्त है।
मौसम का मिजाज अभी भी गर्म बना है। बुधवार को आषाढ़ मास का पहला दिन सूखा ही बीता। आषाढ़ की तपती दोपहरी में भी लोगों का राह चलना तो दूर घरों से बाहर निकलना तक दूभर रहा। ऐसे में भीषण उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग अब आसमान में बादलों की आवाजाही की तरफ टकटकी बांधे निहार रहे हैं। मौसम का पारा बुधवार को 43 डिग्री सेल्सियस पार हो जाने से इंसान से लेकर पशु पक्षी तक तेज धूप की तपिश से बचने को छांव की तलाश करते नजर आए। इस बीच पूर्वा हवाओं के कारण बढ़ी उमस ने सभी को बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी व उमस के कारण न तो घर और न ही घर के बाहर ही आराम मिल पा रहा है। तेज धूप व गर्मी के कारण दोपहर से लेकर शाम तक मुख्य मार्ग सहित जिले की बाजारों में सन्नाटा छा जाता है।