फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

11 से 17 अगस्त तक मनेगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम होगा। जिसकी सफलता के लिए बुधवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जिलेवासियों को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। ताकि सभी के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो सके। शहर के प्रमुख चौराहों पर ध्वजारोहण किया जाए। हर घर तिरंगा कार्यक्रम सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से मनाया जाए।
विज्ञापन

समस्त सरकारी, विभागीय वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अमृत महोत्सव की वेबसाइट पर उपलब्ध हर घर तिरंगा का लिंक दिया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों आदि पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। ध्वज के वितरण व बिक्री केंद्रों को चिह्नित कर सभी सरकारी राशन की दुकानों को झंडा वितरण एवं बिक्री केंद्र के रूप में प्रयोग किया जाए। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, पीडी इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed