{"_id":"62a8cd6d177a7844e36b524f","slug":"shravasti-srawasti-news-lko635200912","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकाम हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकाम हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को प्रोत्साहित कर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के गुर सिखाने को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि व सेवानिवृत्त आईएएस एसपी आर्या ने की। इस दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता में मौजूद जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कोई भी मुकाम हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति व सच्चे मन से की गयी मेहनत का होना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान रिटायर्ड आईएएस एसपी आर्या ने कहा कि कभी भी सरकारी नौकरी पाने के लिए मजबूर हो कर इसके पीछे नही भागना चाहिए। सरकारी सेवा में भी कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। आप जिस विषय या क्षेत्र का चयन करते हैं, उसमें अधिक मजबूत होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इससे आपके सफल होने के अवसर भी बढ़ जाते हैं। इसलिए अपनी रुचि को जानें और उसके अनुरूप ही तैयारी करें। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि खुद को अपने क्षेत्र में अपडेट रखना बहुत जरूरी है। इसका महत्व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान बहुत ज्यादा है। हमें जिस सरकारी क्षेत्र में नौकरी करनी है, उससे सबंधित हर तरह की सूचना के लिए खुद को अपडेट रखना होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भर्ती से संबंधित खबरों से अपडेट रहने के लिए अखबार पढ़ना चाहिए या फिर बोर्ड व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त करती रहनी चाहिए। इसमें अधिकतर सूचनाएं अधिसूचना के समय ही मिल जाती है। परीक्षा आयोजन को अच्छी तरह से समझने के साथ ही पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करना चाहिए। आत्मविश्वास ही इंसान की वह शक्ति है, जिससे हर असंभव कार्य को संभव बनाया जा सकता है। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।