फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

शांति-व्यवस्था विकास की अहम कड़ी, अराजक तत्वों पर रखें पैनी नजर

Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में अपराध नियंत्रण के लिए बैठक का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी ने मातहतों से अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित किया जाए। अशांति उत्पन्न करने वाले संभावित व्यक्तियों की सूची उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वहीं एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष नियमित गश्त, रोको टोको अभियान, असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर कड़ी निगाह रखतेे हुए जेल से छूटे अपराधियों, संभावित अवैध खनन और अवैध शराब पर भी पैनी निगाह रखे। बैठक में एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, इकौना आरपी चौधरी, जमुनहा सौरभ शुक्ला, आशुतोष, संयुक्त निदेशक अभियोजन योगेंद्र नाथ दीक्षित, सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे व इकौना एमपी शर्मा समेत तमाम थानाध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed