{"_id":"629f8f5e36a3c7141853cbf6","slug":"shravasti-srawasti-news-lko634170758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मंगल मूर्ति राम भक्त हनुमानजी के भक्तों की ओर से ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर भिनगा के खैरीमोड़ पर सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने प्रसाद वितरण भी किया। जिले के अन्य हिस्सों में भी भक्तों ने पंडाल लगाकर प्रसाद वितरित किया।
खैरीमोड़ निवासी तपानाथ तिवारी व गौरव त्रिपाठी की ओर से सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मंगलमूर्ति हनुमानजी की आरती की गई। इस दौरान महा प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही हनुमत भक्त ‘दीन दयाल विरुद संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी’ का उद्घोष करते रहे। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट चौराहा, भिनगा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, गुल्लावीर स्थान, पुरानी बाजार, नई बाजार, खलवा बाजार, गिलौला, लक्ष्मननगर, सिरसिया, जमुनहा, बदला, रतनापुर,लक्ष्मननगर व लक्ष्मनपुर बाजार सहित जिले के कई स्थानों पर हनुमत भक्तों ने पंडाल लगाकर कहीं हलुवा कहीं नुक्ती तो कहीं पूड़ी-छोला व चावल का प्रसाद वितरित किया।