{"_id":"629e3b0af8bfe60cf55df1f6","slug":"shravasti-srawasti-news-lko634022486","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को विश्व योग दिवस पर होंगे योगाभ्यास के आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को विश्व योग दिवस पर होंगे योगाभ्यास के आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विश्व योग दिवस पर 21 जून को जिले में विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। साथ ही योगाभ्यास के लिए मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती करने को कहा है, जिससे विश्व योग दिवस पर होने वाले योगाभ्यास में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जा सके।
बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय मानवता के लिए योग है। इस दिन जिले के विभिन्न योग वेलनेस सेंटर तथा इंटर कालेजों में योग प्रशिक्षकों व योग सहायकों की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस पर जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत, विभूतिनाथ मन्दिर एवं सीताद्वार मंदिर में योग दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने सभी एसडीएम, बीडीओ, डीआईओएस, जिला क्रीड़ाधिकारी, डीपीआरओ एवं बीएसए को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय बनाकर योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही एनसीसी के छात्रों व युवक मंगल दल से जुड़े युवक व युवतियों को भी इसमें सहभागी बनाए।
क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी को निर्देश दिया कि वह विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय भिनगा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जहां पांच हजार लोगों की योगाभ्यास कराया जाए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक कुमार पांडे ने किया। सीडीओ अनुभव सिंह, एएसपी केशव चन्द्र गोस्वामी, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, डीआईओएस सन्त प्रकाश, बीएसए प्रभुराम चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव, पीडी इंद्रपाल सिंह, डीडीएजी कमल कटियार, डीपीओ आशा सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व बीडीओ मौजूद रहे।