फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

तपती दोपहर में छाया भी तलाशने लगी छांव

Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म है। सुबह से ही सूरज की किरणें मानो आग उगल रही हों। इस बीच चलने वाली गर्म हवाओं के कारण उमस काफी बढ़ गई है। छाया भी छांव की तलाश करने लगी है। सहालग के इस दौर में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह 11 बजे से चार बजे तक चाहे मुख्य मार्ग हो या बाजार सब सूने-सूने दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सहालग का दौर जारी है। लोगों के घरों में होने वाले मांगलिक आयोजनों में शामिल होने के लिए मित्र व रिश्तेदार बेताब हैं। एक-एक दिन में कई-कई लोगों के यहां कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोग दिन, रात व दोपहर की परवाह किए बगैर आ-जा रहे हैं। ऐसे में जिले में पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी व तपती दोपहर लोगों की राह रोक रही है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद से आग उगल रही सूरज की किरणें लोगों की राह रोक रही हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन व साइकिल सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सहालग के कारण प्राइवेट बसों व चौपहिया वाहनों के बुकिंग में चले जाने से मार्गों पर वाहनों की किल्लत भी बढ़ी है। बसों व छोटे वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर लाई व ले जाई जा रही हैं। इससे महिलाओं व विशेषकर बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्राइवेट बसें मार्ग किनारे से ही संचालित हो रही हैं जहां सिर छिपाने के लिए न तो टिनशेड हैं और न ही कहीं छायादार वृक्ष हैं। चाहे भिनगा का दहाना बस अड्डा हो या ईदगाह, कोई व्यवस्था नहीं है। यही स्थिति सिरसिया, लक्ष्मनपुर, जोखवा बाजार, मथुरा बाजार, तालबघौड़ा, जमुनहा, बदला, बरदेहरा व लक्ष्मननगर सहित इकौना, गिलौला, कटरा व अन्य स्टैंडों की भी है। ऐसे में लोग भीषण उमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप में मार्ग किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार कर रहे हैं। इस पर ध्यान न दिए जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।

तराई में बृहस्पतिवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में अचानक बादल छा गए। इस दौरान चली तेज धूल भरी हवा के कारण कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। इस बीच बादलों की गरज-चमक देख लोग बरसात की आस में आसमान की ओर निहारने लगे, लेकिन बादलों के दगा दे जाने व मौसम सामान्य हो जाने के कारण अचानक उमस काफी बढ़ गई। इस बीच हुई बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed