फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

प्रतिष्ठानों पर कार्यरत मजदूरों का पुलिस सत्यापन जरूरी

Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। ईट भट्ठों, दुकानों घरों व अन्य प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराना जरूरी है। ऐसे प्रतिष्ठानों के कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरा आदि भी पूरी तरह से दुरुस्त और क्रियाशील रहना चाहिए। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी होने पर दोषियों को आसानी से पकड़ा जा सके। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने दिया। वह बुधवार को व्यापारियों के साथ आयोजित मासिक बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले त्यौहार व पर्व के दौरान अमन चैन व भाईचारे का माहौल कायम बना रखने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। ऐसे में अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए किसी भी तरह की संदिग्ध घटना दिखने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देना चाहिए। कहा कि सर्राफा व्यापारी, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व भट्ठा मालिक अपने यहां सुरक्षा निगरानी के लिए जो गार्ड अथवा चौकीदार रखते हैं, उनका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराया जाए। इससे गड़बड़ी होने की स्थिति में पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में विशेष मदद मिलती है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आने वाले दिनों में ईद-उल-फितर व अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों व दुकानों में काफी भीड़ भी रहेगी। इस लिए सुरक्षा निगरानी के लिए सभी लोग सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा कर उन्हें पूरी तरह क्रियाशील रखे। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र ना होने दी जाए। इस मौके पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, उपाधीक्षक रमेश कुमार, प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed