फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

आधा पैसा चुकाने के बाद बहाल हुई बीएसएनएल की बिजली

Wed, 27 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। बकाया बिल न चुकाने पर गुल हुई भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की बिजली पचास फीसदी भुगतान चुकाने के बाद मंगलवार देर शाम बिजली निगम ने बहाल कर दी। बिजली कट जाने के कारण बीते रविवार से जिले में बीएसएनएल से जुड़ी संचार सेवाएं ध्वस्त हो गयी थी। बीएसएनएल टॉवरों पर बिजली सप्लाई बहाल हो जाने के बाद मंगलवार देर शाम तक जिले में भी बीते तीन दिन से ठप बीएसएनएल की सभी सेवाएं भी बहाल हो गयी। इससे संचार निगम से जुड़े उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक प्रचालन ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की थी। इसके अनुपालन में ही बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक प्रचालन ने मंगलवार को बकाया बिल राशि का पचास प्रतिशत भुगतान बिजली निगम के खाते में जमा करायी। बिजली निगम का भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य दूरभाष केंद्र भिनगा, कलेक्ट्रेट, तहसील मुख्यालय जमुनहा, इकौना, पुरानी बाजार भिनगा, मुख्य हब स्थान बदला चौराहा, बेचुआ, जमुनहा, फतुहापुर, धरसवा, सेमगढ़ा, धनुही में लगे बीएसएनएल टावर पर हो रही बिजली सप्लाई का लाखों का बिल बकाया था।
विज्ञापन

रविवार को बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद गुल हुई बिजली के कारण संचार निगम से जुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय, एनआईसी, जिला कोषागार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जनपद न्यायालय, सभी बैकों के लीज लाईन व जिला प्रशासन की इंटरनेट व मोबाइल फोन से जुड़ी अन्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गयी थी। इससे होने वाली परेशानी पर डीएम की नाराजगी के बाद चेते बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक प्रचालन विकास कुशवाहा ने बिजली निगम का करीब ग्यारह लाख बकाया जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed