{"_id":"6215230f82494d78dc5e4adc","slug":"shravasti-srawasti-news-lko618987029","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों की जागरूकता के लिए मतदान महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों की जागरूकता के लिए मतदान महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के दौरान शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 11001 दीपकों की रोशनी ने पूरे माहौल को जगमग बना दिया। इस दौरान रंगोली व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान दिवस पर सभी से अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की गयी।
कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी व प्रभारी अधिकारी स्वीप ईशान प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित मतदान महोत्सव में भिनगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक डा. पी भास्कर, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, डीएम नेहा प्रकाश, एसपी अरविंद कुमार मौर्य के साथ कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 11001 द्वीप प्रज्ज्वलित कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर डीएम ने सभी को मतदान के दौरान अमन चैन कायम बने रहने के साथ पूर्ण सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ ने सभी को मतदान दिवस पर शत प्रतिशत वोटिंग की शपथ भी दिलायी। बीएसए प्रभुराम चौहान ने कहा कि मतदान जागरूकता के लिए ही बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में स्कूली बच्चों की रैली निकाल कर लोगों को मतदान बूथ तक जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही रंगोली, मेंहदी व चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से भी अधिकाधिक मतदान का प्रचार प्रसार कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।