फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

कलेवा की रस्म हुई और रूठ गए श्रीराम

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा (श्रावस्ती)। कटरा बाजार में चल रहे पांच दिवसीय राम लीला महोत्सव के अंतिम दिन रामकलेवा का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने रामलीला का सजीव मंचन किया। रामलीला के मंचन में बुधवार रात सीताराम विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान राम की बरात निकली जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। श्रीरामजी की बरात कटरा बाजार के मथुरा रोड से निकली और फिर उसी रास्ते से होते हुए बंशगोपाल पुरवा समयमाता मंदिर परिसर पहुंची। बरात का स्वागत करने के लिए मिथिलापुरी सज-धजकर तैयार थी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान की जय-जयकार की।
विज्ञापन

रामलीला में सबसे मनमोहक पल तब आया जब कलेवा की रस्म हुई और भगवान रूठ गए। उन्हें मनाने के लिए भक्त मनुहार करने लगे। घंटे भर मिन्नत कराने के बाद भगवान कलेवा खाने के लिए राजी हुए। रामकलेवा के अवसर पर सपना रानी व नैना रानी ने अपनी महिला मंडली के सा कुअंरि कुअंरि कल भांवरि देहीं, नयन लाभु सब सादर लेही, जाइ न बरनि मनोहर जोरी, जो उपमा कुछ कहां सो धोरी... जैसे मांगलिक गीतों और गारी गीतों से सबको ओतप्रोत कर दिया। इस दौरान बाबा जवाहिर दास, छांगुर, पिंटू यादव, मिथलेश कैराती, पृथ्वीनाथ गुप्ता, राज सोनी, रामकुमार मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, किशन यादव, अमरजीत सिंह राना, रिंकू गुप्ता, बनवारी लाल यादव, मंगलेश गुप्ता व अली अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed