फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

काठमांडू में पकड़े गए 11 अफगान, सीमा पर अलर्ट

Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। काठमांडू के सिनामंगल में सोमवार को 11 अफगान नागरिक भारतीय आधार कार्ड के साथ पकड़े गए हैं। इस सूचना के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को अधिकारियों ने दौरा कर सीमा पर चौकसी का जायजा लिया। भारत नेपाल सीमा जिले में लगभग 96 किलोमीटर की दूरी में है। सीमा पूरी तरीके से खुली हुई है। नेपाल आने जाने के लिए केवल भारतीय आधार कार्ड ही पर्याप्त है। इसका फायदा आतंकी संगठन व गैर मुल्कों के लोग कई बार उठा चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही एक मामले में सोमवार को काठमांडू के सिनामंगल में 11 अफगान नागरिक पकड़े गए हैं। तलाशी के दौरान नेपाल की पुलिस ने उनके कब्जे से भारतीय आधार कार्ड बरामद किया है। इस सूचना से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात तमाम एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। सीमा की चौकसी के लिए लगी एसएसबी व अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के कार्यों का जायजा ले रही हैं। एक जांच एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि काठमांडू में पकड़े गए लोग सोनौली सीमा से नेपाल में घुसे थे। सभी अफगान नागरिक हैं। पकड़े गए लोगों के पास से बरामद भारतीय आधार कार्ड फर्जी था।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद जिले में फिर से भारत नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर कसरत तेज हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने सीमा क्षेत्र के थाना व चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सीमा सुरक्षा का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रावस्ती जिले से भारत नेपाल की सीमा करीब 96 किलोमीटर लगती है। अधिकांश इलाका जंगल, नदी व खेतों से जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद सीमा सुरक्षा के लिए एसएसबी, पुलिस की विशेष पिकेट तैनात है। सीमा पर राउंड टू क्लॉक गश्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed