फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti news

पान बेच रहे युवक पर तमंचे से फायर, लखनऊ रेफर

Tue, 31 Aug 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Shravasti news
श्रावस्ती। भिनगा नगर के खलवा बाजार में रविवार देर शाम मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने पान बेच रहे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने के कारण घायल दुकानदार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया जहां से बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली अंतर्गत भिनगा नगर के मोहल्ला अंसारी निवासी मोहम्मद सिराज (22) पुत्र मोहम्मद शरीफ नगर के ही खलवा बाजार में पान की दुकान करता है। रोज की तरह रविवार शाम को भी वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच वहां मास्क लगा कर मोटर साइकिल से पहुंचे दो अज्ञात बदमाशों ने पान लगाने को कहा। जैसे ही मोहम्मद सिराज पान लगाने के लिए पीछे मुड़ा तभी मोटर साइकिल पर बैठे एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सिराज के दाहिने हाथ में लगी। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने के कारण उसे पहले बहराइच बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य बताते हैं कि घटना की जानकारी हुई है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा सहित क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम को घटना का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के सेमरा पुरवा निवासी प्रभू रविवार देर शाम को सोनवा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर चौराहे पर घूम रहा था। इस दौरान उसने कल्यानपुर चौराहे पर सड़क पर बैठे गोवंश को भाला मार दिया। इससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सोनवा थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने गोवंश के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कराया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed