फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

कोविड वैक्सीनेशन का चला अभियान, बीस हजार का आंकड़ा पार

Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। कोविड 19 को हराने के लिए मंगलवार को जिले में विशेष अभियान चला। इस दौरान 128 स्थानों पर कैंप लगाकर करीब 20040 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण की गति देखने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री भी संयुक्त जिला चिकित्सालय कोविड वैक्सीनेंशन सेंटर पर मौजूद रहे। प्रत्यक्ष रूप से इस अभियान में 768 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 256 कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

कोरोना 19 महामारी को अंतिम पायदान पर पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में 128 स्थानों पर वैक्सीनेशन बूथ बनाए गए थे। इनके माध्यम से जिले में 18 हजार लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन शाम पांच बजे तक ही जिले में यह लक्ष्य 16845 का आंकड़ा पार कर गया था।
विज्ञापन

यह लक्ष्य पूर्ति के बावजूद वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की लंबी कतारें शाम सात बजे तक लगी रहीं जिसके चलते जिले में लक्ष्य 20040 तक पहुंच गया। इस पूरे अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस कर्मी, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कर्मी सहित 768 कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर जिले में चलने वाले इस महाअभियान को देखने के लिए जिले में समीक्षा बैठक के लिए आए मुख्यमंत्री संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गए। वहां उन्होंने लगभग दस मिनट तक वैक्सीनेशन को स्वयं देखा। साथ ही वैक्सीनेशन में लगे कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया कि वह प्रधानमंत्री द्वारा घोषित महाअभियान को तीव्र गति से अंजाम दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से यह भी कहा कि यह अभियान राष्ट्र निर्माण के लिए है इसलिए इसमें आप लोग मन लगाकर काम करें। इस महाअभियान की चर्चा मुख्यमंत्री ने अपनी समीक्षा बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed