फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: FIR registered against student accused of attacking another student with a knife.

Shravasti: छात्र पर चाकू से हमला करने के आरोपी छात्र पर एफआईआर दर्ज, पानी पीने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 28 Jul 2026 07:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, इकौना (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, इकौना (श्रावस्ती) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 28 Jul 2026 07:25 PM IST
सार

पीठ में चाकू लगने से सूरज कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में करवाया गया। घटना के बाद से अभिभावकों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Shravasti: FIR registered against student accused of attacking another student with a knife.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र पर चाकू से हमला करने के आरोपी कक्षा 11 के छात्र के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी राहुल भाटी की सख्ती के बाद मंगलवार को इकौना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


इकौना थाना की ग्राम पंचायत चौबेजोत निवासी सूरज कश्यप (15) जगतजीत इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र हैं। सोमवार सुबह स्कूल स्थित नल पर पानी पीने के दौरान उनका कक्षा 11 के छात्र के साथ विवाद हो गया था। इससे नाराज कक्षा 11 के छात्र ने सूरज पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीठ में चाकू लगने से सूरज कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में करवाया गया। घटना के बाद से अभिभावकों में आक्रोश है। घायल छात्र के पिता रामलखन ने इकौना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इकौना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस को सूचना देकर घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी इकौना भेजा गया था। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए कड़े नियम व प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed