फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shaurya Tiranga Yatra started, Bharat Mata ki Jai reverberated

Shravasti News: निकली शौर्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष

Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Tiranga Yatra started, Bharat Mata ki Jai reverberated
भिनगा के काली मंदिर से भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा। 
श्रावस्ती। देश के वीर जवानों के पराक्रम और आतंकवाद की रीढ़ तोड़ने वाली कार्यवाही के दृष्टिगत सामाजिक संगठनों की ओर से भिनगा में शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान मौजूद लोग भारत माता का उद्घोष कर रहे थे। यह यात्रा भिनगा के राजर्षि काली मंदिर से होते हुए पटेल तिराहे तक गई।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उनको मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया। आज देश के हर नागरिक को भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस भरी इस कार्रवाई पर गर्व है। पूरी दुनिया जान गई है कि अब भारत पहले वाला भारत नहीं है। अब भारत पहले तो छेड़ता नहीं और अगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता भी नहीं है।
विज्ञापन

एमएलसी पदमसेन चौधरी ने कहा कि देश के सैनिकों ने अपने शौर्य और साहस से यह बता दिया कि भारत की और जो आंख उठाएगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने के लिए सामाजिक संगठनों की ओर से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को पालने-पोसने वालों के विरुद्ध भारतीय सेना ने कड़ी कार्रवाई की है। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि आज देश का हर नागरिक ऑपरेशन सिंदूर के नायकों का अभिनंदन करने को उत्सुक है। इस दौरान दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, अमित सिंह, सरिता सिंह, माधुरी सिंह त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी सहित विभिन्न समाज के लोग, स्वयमसेवी, अधिवक्ता सहित काफी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed