{"_id":"5faea0cd8ebc3e9b99245157","slug":"shade-euphoria-of-deepotsav-house-will-be-lit-today-srawasti-news-lko550038365","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव का छाया उल्लास, आज जगमग होंगे घर-आंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव का छाया उल्लास, आज जगमग होंगे घर-आंगन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दीपों का महापर्व शनिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध होने से इस बार की दीपावली प्रदूषण मुक्त रहेगी। चायनीज के स्थान पर मेड इन इंडिया झालरों से जिला जगमग होगा। पारंपरिक मिट्टी के दिए व मोमबत्ती की रोशनी से लोगों के घर-आंगन रोशन होंगे। इसके लिए शुक्रवार को लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। कपड़ों, जेवर, प्रतिमाओं, मिठाई सहित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। लोगों ने त्योहार को लेकर अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदीं।
बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली आज जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए घरों और प्रतिष्ठानों में लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। लोग शुभ मुहूर्त पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा कर आशीर्वाद की कामना करेंगे। दीपोत्सव से एक दिन पहले शुक्रवार को जिले में चारो ओर रंग बिरंगी झालरें मनमोहक छटा बिखेरती रहीं।
पर्व के उल्लास में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए सुबह से ही लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। लोगों ने कपड़ों, सराफा, मिठाई व प्रतिमाओं की जमकर खरीदारी की। शाम होते होते घर व प्रतिष्ठान रंगबिरंगी झालरों व दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। उधर पर्व को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करते रहे। प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
पूजन का शुभ मुहूर्त
पंडित शेर बहादुर तिवारी बताते हैं कि इस वर्ष कार्तिक अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्ध व सौभाग्य का संयोग बन रहा है। शनिवार को पूजन मुहूर्त शाम पांच बजकर 28 मिनट से सात बजकर 24 मिनट तक है। पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, पहनाने के लिए वस्त्र, लाल कपड़ा, सप्तधान्य, गुलाल, लौंग, अगरबत्ती, हल्दी, अर्घ्य पात्र, फूल व माला, सुपारी, सिंदूर, इत्र, इलायची, कपूर, केसर, सीताफल, कमलगट्टे, कुशा, कुंकु, साबुत धनिया, खील-बताशे, गंगाजल, देसी घी, चंदन, चांदी का सिक्का, अक्षत, दही, दीपक, दूध, लौंग लगा पान, दूब, गेहूं, धूपबत्ती, मिठाई, पंचमेवा, पंच पल्लव, तेल, मौली, रूई, पांच यज्ञोपवीत, रोली, चीनी, शहद, नारियल और हल्दी की गांठ का प्रयोग करें।
112 नंबर पर ही लें सभी आपात सेवाएं
प्रकाश का महापर्व दीपावली शनिवार को मनाया जाएगा। यदि कहीं कोई अनहोनी हो तो इसके लिए तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस, फायर सहित एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। बिजली की समस्या के लिए कंट्रोल रूम के सीयूजी 9453004842 सहित अधिशासी अभियंता पावर कार्पोरेशन के सीयूजी नंबर 9415901449 पर सूचना दे सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस सेवा के लिए एसपी के मोबाइल नंबर 9454400311, एएसपी के 9454401122, सीओ भिनगा के 9454401379, सीओ इकौना के 9454401380, सीएमओ के नंबर 8005192695, सीएमएस के मोबाइल नंबर 9026332167, डीएम के मोबाइल नंबर 9454417538, अग्निशमन अधिकारी के नंबर 9454418334 पर फोन कर आपात सेवा का लाभ ले सकते हैं। दीपावली पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए भिनगा व इकौना में अग्निशमन विभाग के वाहनों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं एक वाहन भ्रमणशील रहेगा, जो आपात स्थिति की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचेगा।
अस्पतालों में आरक्षित किए गए बेड
आग की घटनाओं से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में दस बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार बेड आरक्षित किए गए हैं। जहां सभी प्रकार की दवाएं मौजूद कराई गई है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की आपात ड्यूटी भी लगाई गई है। जहां चिकित्सक कर्मचारियों के साथ मौजूद रह कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएंगे।
इसके साथ ही आपात स्थित के लिए एंबुलेंस को भी अलर्ट रखा गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि दीपावली के दिन प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। ऐसे में अस्थमा के मरीज को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना काल के कारण यूं भी लोगों को और सावधान रहने की आवश्यकता है। लोग घर के अंदर रहे, बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें।
पटाखों की बिक्री रोकने को पुलिस गंभीर
जिले के सभी प्रमुख मार्गों, गांव व नगरीय क्षेत्रों की दो दो घंटों के अंतराल पर जांच कराई जा रही है। नगरीय क्षेत्र में भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के साथ ही भिनगा व इकौना में डेढ़ डेढ़ प्लाटून पीएसी के साथ होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। इसके साथ ही सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही नगर से बाहर भी पटाखा न बिके इसके लिए जिला पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। मैं स्वयं मातहतों के साथ जिले की प्रमुख बाजारों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं। - बीसी दुबे, एएसपी