फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seeing the moon, sought unbroken good fortune

चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य

Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seeing the moon, sought unbroken good fortune
श्रावस्ती में करवा चौथ पर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने गुरुवार को परंपरागत तरीके से करवा चौथ का व्रत रखा। शाम ढलते ही शृंगार कर महिलाएं चंद्रोदय के मुहूर्त में पूजन सामग्री लेकर कर छत पर पहुंच गई। चांद के निकलते ही महिलाओं ने पूजन कर अर्घ्य दिया और अखंड सौभाग्य का आशीष मांगा। महिलाओं ने पति के हाथ से पानी व चावल के लड्डू ग्रहण कर व्रत का पारण किया। वहीं पुरुषों ने अपनी जीवन संगिनियों को उपहार देकर उम्र भर साथ निभाने का वचन दिया।
विज्ञापन

कार्तिक कृष्ण पक्ष चौथ पर गुरुवार को महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व मनाया। इसके लिए सुहागिन महिलाओं ने चंद्र देव के दर्शन तक पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा। सुहागिनों ने इस दौरान मन, वचन एवं कर्म से पति के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना दिल में रखकर भगवान शंकर, मां गौरी व गणेश जी की आराधना की।
विज्ञापन

चंद्रोदय होने पर व्रत रखने वाली सुहागिनों ने मिट्टी के करवों से चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान सुहागिनों ने माता पार्वती की पूजा कर अखंड सुहाग का सामान भी चढ़ाया। सुहागिनों ने पति सहित बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर चावल से बने लड्डू व पीठे का भोग लगा उसे ग्रहण कर व्रत का पारण किया। वहीं पुरुषों ने जीवन संगिनियों को उपहार देकर उम्र भर साथ निभाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रही चहल पहल
करवा चौथ पर भिनगा व इकौना नगर सहित जिले की अन्य बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। चाहे सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें रहीं हों या चूड़ी अथवा साड़ी की, सभी जगहों पर देर शाम तक रौनक देखी गई। यहां पर महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन का सामान, चूड़ियां व साड़ियां खरीदती दिखी। इसके साथ ही पुरुषों ने भी जीवन साथी को उपहार देने के लिए खरीदारी की।
देर शाम तक बहनों के घर पहुंचाया करवा
जिले में परंपरा के मुताबिक मायके से सुहागिनों के घरों पर मिट्टी का करवा, नए धान के चावल, नए वस्त्र व सुहाग के अन्य सामान भेजा जाता है। इन सामान से ही बहनें करवा चौथ के व्रत में पूजन करती हैं। अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए भाई गुरुवार को दिन भर बहनों के घरों मेें करवा चौथ का सामान ले जाते देखे गए।

बाक्स में -
पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने भी की पूजा
इकौना। क्षेत्र में पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने गुरुवार को परंपरागत तरीके से करवा चौथ का पूजन किया। इस मौके पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। इकौना में गुरुवार को पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने शाम 5 बजे से करवा पूजन शुरू किया। नरेश खोसला के आवास पर महिलाओं ने विधिविधान से करवा पूजन कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने समुदाय की सबसे बुजुर्ग महिला संतोष नैयर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं कविता नैयर ने करवा चौथ की कथा सुनाई। मौके पर नीतू नैयर, पूनम खोसला, सरिता खोसला, उषा बहल, सेजल नैयर, कुमुद बहल, आस्था खोसला, रेखा खोसला, लता खोसला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed