Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Scholarships reached the accounts of 3216 students

Shravasti News: 3216 विद्यार्थियों के खाते में पहुंची छात्रवृत्ति

Sat, 27 Sep 2025 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 Sep 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Scholarships reached the accounts of 3216 students
श्रावस्ती। लखनऊ में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया। इसमें जिले के 3216 छात्र भी शामिल रहे। विद्यालयों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया और विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रथम चरण की छात्रवृत्ति लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री ने वितरित की। इसके तहत जिले के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया व विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

भिनगा स्थित अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से पढ़ाई में काफी मदद मिल जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि कक्षा नौ व 10 तक के 2200 तथा 11 व 12 के 1016 विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति भेजी गई। इस मौके पर राजकुमार प्रणयादित्य सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम, प्रधानाचार्य ज्योतिप्रकाश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed