फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Satyadev Mishra became the president of the Oath Commissioners Association.

Shravasti News: सत्यदेव मिश्र बने शपथ आयुक्त संघ के अध्यक्ष

Fri, 13 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 13 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Satyadev Mishra became the president of the Oath Commissioners Association.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अ​धिकारी। - फोटो : नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान करते चुनाव अ​धिकारी।
श्रावस्ती। भिनगा तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में बृहस्पतिवार को शपथ आयुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। इस दौरान 11 मतों से सत्यदेव मिश्र निर्वाचित हुए। वहीं, सहजराम को कोषाध्यक्ष व आडिटर के पद पर राम प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के महामंत्री/चुनाव अधिकारी सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि शपथ आयुक्त संघ के अध्यक्ष पद पर राम किशोर यादव, सत्यदेव मिश्र व मोहम्मद सलीम ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 117 शपथ आयुक्त अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना के दौरान राम किशोर यादव को 51 मत, सत्यदेव मिश्र को 62 व मोहम्मद सलीम को चार मत प्राप्त हुए। ऐसे में सत्यदेव मिश्र 11 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष के पद पर मात्र एक नामांकन होने से सहजराम को तथा आडिटर के पद पर रामप्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी व महामंत्री ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व महामंत्री दिलीप कुमार तिवारी व अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed