फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Samadhan Diwas was dull, only 25 complainants reached

Shravasti News: फीका रहा समाधान दिवस, मात्र 25 फरियादी ही पहुंचे

Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas was dull, only 25 complainants reached
श्रावस्ती/इकौना। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 25 मामले आए, जिनमें से छह मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान भिनगा में कुल छह, जमुनहा में 10 व इकौना में नौ मामले आए, इनमें से दो-दो मामलों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


नहीं बना मृत्यु प्रमाणपत्र
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम सलारूपुरवा निवासी प्रेम कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। कहा कि उन्होंने 28 अगस्त को पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। किंतु अब तक प्रमाणपत्र नहीं बन सका। पीड़ित ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई कराने की मांग
क्षेत्र के महरू मुर्तिहा निवासी जगरानी ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें मृत दिखाकर उनकी भूमि का वरासत करा लिया है। इसका मामला तहसीलदार न्यायालय में चल रहा है। 19 सितंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन आरोपी ने प्रार्थनापत्र देकर अगली तारीख लगवा ली। पाडि़ता ने आरोपी के प्रार्थनापत्र को निरस्त कर निर्धारित तिथि में सुनवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन कार्ड में यूनिट बढ़वाने की मांग
हरदत्तनगर गिरंट निवासी नियामत अली ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह राशन कार्ड में अपने पुत्र का नाम बढ़वाना चाहते हैं, लेकिन नहीं बढ़ पा रहा है। पीड़ित ने राशनकार्ड में पुत्र का नाम बढ़वाने की मांग की है।

पंचायत सचिव नहीं बना रहे जन्म प्रमाणपत्र
इकौना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा निवासी रामकुमार यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत सचिव पर जन्म प्रमाणपत्र न बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की है।


आवास दिलाने की मांग
इकौना क्षेत्र के ग्र्राम सलवरिया दामूपुरवा निवासी मंशाराम ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह फूस के मकान में रह रहे थे। बारिश में मकान गिर जाने से अब वह खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश हैं। पीड़ित ने आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed